देख रहे हैं अपने घर का सपना, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, होगा फायदा


अपने घर का सपना देखने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी मिशन के तहत देश के पांच राज्‍यों में 1 लाख से ज्यादा घर बनाने को मंजूरी दे दी है. 

यह घर आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और उत्तराखंड में बनाए जाएंगे. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू की जाएगी.


केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में घरों की बुनियादी स्थिति और निर्माण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. इसी दौरान 1.07 लाख घर के निर्माण को मंजूरी दी गई है.


मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) मिशन के तहत कुल 1.14 करोड़ घरों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी जिसमें से 53 लाख घरों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है. 


इस मिशन पर 7.52 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है जिसमें केंद्र सरकार ने 1.85 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराया गया है. जिसमें 1.14 लाख करोड़ केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है.


अप्लाई करने का तरीका

 प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (http://pmaymis.gov.in) पर जाएं.

 यहां मेनू में ‘Citizen Assessment’ पर क्लिक करें और अप्‍लाई कैटेगरी सलेक्‍ट करें.

 यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. आप अपने रहने के हिसाब ऑपशन सलेक्‍ट करें.

 इसके बाद आधार नंबर भरना होगा और चेक पर क्लिक करना होगा.

 इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा. इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें.

 इसके बाद कैप्‍चा कोड दर्ज करें, वेरिफाई करें और सबमिट कर दें.

 सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन क्रमांक नंबर मिलेगा. इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित कर लें.


यह भी पढ़ें

नए साल में जोमैटो, स्विगी से खाना मंगाना महंगा होगा या नहीं, समझिये 5% GST का पूरा गणित




आलिया भट्ट ने कर दिया ऐसा काम, दर्ज होने जा रही है FIR : जानिए पूरा मामला





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ