आलिया भट्ट ने कर दिया ऐसा काम, दर्ज होने जा रही है FIR : जानिए पूरा मामला


कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप में बीएमसी फिल्‍म अभिनेत्री आलिया भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने जा रही है. उन पर पैनडेमिक एक्ट (Pandemic Act) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. 

जानकारी के मुताबिक बीएमसी फिलहाल मामले की जांच कर रही है, आरोप की पुष्टि पर होने पर आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. 

आरोप है कि आलिया कोविड व क्‍वारंटीन से जुड़े नियमों को तोड़ कर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं. इस पार्टी में शामिल होने वाली करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा समेत 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

इससे पहले आलिया भट्ट हाल में दिल्ली आई थीं. यहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ यहां पहुंची थीं. 

वह एक चार्टेड प्लेन से दिल्ली पहुंची थीं. उस वक्त पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था. 

करण जौहर की पार्टी में शामिल महीप कपूर, सीमा खान, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस पार्टी में शामिल होने के कारण आलिया को भी क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए थे. 

आरोप है कि आलिया भट्ट  ने इन निर्देशों को नहीं माना और वह दिल्ली आ गईं. दिल्ली आने के बाद वह सबसे पहले गुरुद्वारा बंगला साहिब गईं और उसके बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ के पोस्टर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं. 

इसे लेकर अब बीएमसी ने आलिया के इस व्यवहार के लिए उनपर पेंडेमिक एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ