पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद से उम्र में करीब 16 साल छोटी डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी रचा ली है. शादी सिख रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई.
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था. शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था.
शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, जिनमें भगवंत मान पीली पगड़ी पहने दूल्हे की ड्रेस में और दुल्हन गुरप्रीत भी लाल जोड़े में नज़र रही हैं.
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने ट्विटर पर शादी की तस्वीर शेयर की है. नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- 'मान साहब नू लख-लख बधाईयां.'
इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, राघव चड्ढा और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं. दूल्हे के लिबास में भगवंत मान काफी जंच रहे हैं.
मान ने गोल्डन कलर का सिल्क का कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना हुआ है. मान ने पीले रंग की पगड़ी को मोतियों और स्टोन से बने ब्रोच से सजाया है.
दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर रेड लहंगा-चोली पहना है, उन्होंने गोल्डन कलर हैवी नेकलेस, हाथों में चूड़ियां और नाक में नथनी पहन रखी है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.