हर रात के बाद सुबह आती है और सूर्यास्त के बाद सूर्योदय जरूर होता है. यह बात आपने सैकड़ों बार सूनी होगी. प्रकृति यानी कुदरत का सबसे बड़ा सच भी यही है. यह सच अगर अपनी आंखों से झूठा होता होता दिखाई दे, तो एक बारगी आपको अनी आखों पर यकीन नहीं होगा.
हाल ही में कुछ ऐसा ही वाकया अमेरिका के उत्तरी भाग में स्थित अलास्का में हुआ. जिसमें सूरज को अलास्का के आर्कटिक सर्कल में डूबने से पहले फिर से उगते दिखाई दिया.
ये अनोखा नजारा देख लोग दंग रह गए. उनके लिए इसपर यकीन करना मुश्किल हो रहा था. इसीलिए कई लोगों ने इस अद्भुत नज़ारे का वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, ताकि दुनिया के बाकी हिस्सों के लोग भी इस आश्चर्यजनक दृश्य को देख कर कुदरत के इस करिश्मे के साक्षी बन सकें.
वैसे तो धरती के अलग-अलग हिस्सों में हमें सूरज के उगने और डूबने के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं. पर इस सबके पीछे प्रकाश के परावर्तन जैसी कुछ न कुछ वैज्ञानिक वजहें होती हैं. इस हैरतअंगेज वीडियो के बारे में भी ऐसा कहा जा रहा है. हालांकि यह सब जानते हुए भी लोग अपनी आखों के सामने ऐसे अद्भुत नजारे को देख यूजर्स हैरत में पड़ गए .
- यह भी पढ़ें
भयंकर भूकंप के बाद अब सुनामी का खतरा, जारी हुआ अलर्ट इस जगह के लोगों के लिए


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.