भूकंप के तेज झटकों ने एक बार फिर से सूनामी का खतरा खड़ा कर दिया है. हालांकि राहत की बात यह है कि भारत फिलहाल इस आफत से कोसों दूर है. कुदरत का यह कहर फिलहाल हजारों मील दूर आस्ट्रेलिया के पड़ोसी द्वीप न्यूजीलैंड पर आया है.
न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर तेज भूकंप के काफी झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. अमेरिकी जियोलॉजिकल विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में समुद्री इलाके में था. इस कारण भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है.
हालांकि, न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा है कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है. शनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने ट्वीट कर लिखा, '7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है.
हालांकि, अभी तक जान और माल की हानि की कोई खबर नहीं है. न्यूजीलैंड के पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेट्रोलॉजी के मुताबिक भी इस तेज भूकंप के चलते ऑस्ट्रेलिया में सुनामी का खतरा नहीं है.
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक्टोनिक प्लेट- प्रशांत और ऑस्ट्रेलियन प्लेट की सीमा में लगा हुआ है. यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर सिस्मिक जोन पर स्थित है. इस कारण हर साल न्यूजीलैंड में हजारों बार भूकंप के झटके महसूस होते हैं.
भूकंप से हाल में हुए विनाश की बात करें, तो फरवरी में तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था. इस भूकंप में 55 हजार 700 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, एक लाख 30 हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे.
- ये भी पढ़ें
खूबसूरत हिरोइन ने सुनाई पिता के हाथों अपने यौन शोषण की कहानी : बताया, वर्षों तक क्यों नहीं खोली जुबान


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.