क्रिप्‍टोकरेंसी को बेचे बिना भी अब इस तरह कर सकेंगे मोटी कमाई, ले सकेंगे लोन भी

  • Without selling cryptocurrency, now you can earn big, can also take loan on crypto


केंद्र सरकार ने 2022 केबजट  में वर्जुअल डिजिटल एसेट्स (Digital Assets) पर होने वाली कमाई पर 30 फीसदी का जो टैक्‍स लगाया है, उसके दायरे में  में क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency)  और एनएफटी (Non-Fungible Token)  दोनों ही आते हैं. 

इस भारी भरकम कर से क्रिप्‍टोकरेंसी में पैसे लगाना शायद उतना लाभदायक नहीं रह जाएगा, पर इस समस्‍या का एक नया हल क्रिप्‍टो कारोबार में निकाल लिया गया है. 


क्रिप्‍टो की दुनिया की ताज़ा खबर यह है कि सरकार के इस मोटे टैक्‍स के उपाय के रूप में ही कुछ क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज (Crypto Exchange) अब  ऐसे प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रहे हैं जिनमें क्रिप्‍टो करेंसी से लाभ लेने (Profit Booking) के लिए लोगों को अपनी वर्चुअल मुद्रा को बेचने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि वे उसे होल्‍ड करके भी उससे मुनाफा कमा सकेंगे. 



मोटा रिटर्न देगा म्‍यूचुअल फंड को टक्‍कर 
Hefty returns will compete with Mutual funds 


ऐसे ही एक कदम के तहत ऑनलाइन बैंकिंग प्लैटफॉर्म Cashaa ने Stable Coins को जमा रखने पर 24% वार्षिक दर से ब्याज देने की घोषणा की है. वित्‍तीय विशेषज्ञों (financial experts) के मुताबिक 24% वार्षिक की यह सालाना ब्‍याज दर एफडी जैसे पारंपरिक निवेशों से कहीं अधिक होने के साथ ही कई अच्‍छे म्‍यूचुअल फंडों (mutual fund) के रिटर्न को भी टक्‍कर देने वाली होगी. इस तरह के नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रहे क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों का मानना है कि भारत के मौजूदा नियमों के तहत क्रिप्टो-आधारित इन उत्पादों पर टैक्‍स नहीं लगाना चाहिए, क्‍योंकि बजट में  30% टैक्‍स की घोषणा केवल क्रिप्‍टोकरेंसी की बिक्री पर ही लगाने की घोषणा की गई है, उससे मिलने वाले ब्‍याज या अन्‍य प्रकार की कमाई पर टैक्‍स की कोई घोषणा नहीं की गई है.


इस तरह आसानी से ले सकेंगे क्रिप्‍टोकरेंसी पर लोन
you can easily take loan against cryptocurrency


इसके अलावा क्रिप्‍टो निवेशक अपनी क्रिप्‍टोकरेंसी पर लोन (Loan On Cryptocurrency) भी ले सकेंगे. यह काफी कुछ उसी तरह होगा, जैसे लोग गोल्‍ड, शेयर या इंश्‍योरेंस पॉलिसी के आधार पर लोन लेते हैं. यही नहीं कुछ क्रिप्‍टो प्‍लेटफार्म तो क्रिप्‍टो डिपॉजिट पर लोन भी ऑफर कर रहे हैं. वर्चुअल करेंसी से जुड़ा सारा कामकाज डिजिटल होने के कारण यह लोन भी पूरी तहर डिजिटल यानी ऑनलाइन होगा. लिहाज़ा इसकी पूरी प्रक्रिया भी आसान और झटपट पूरी होने वली होगी। अन्‍य पारंपरिक लोन की तरह क्रिप्‍टोकरेंसी लोन के आवेदकों को इसके लिए बैंक के चक्‍कर नहीं लगाने होंगे.


बिक्री पर टैक्‍स लगने से बढ़ेगी क्रिप्‍टोकरेंसी की होल्डिंग

Cryptocurrency holdings will increase due to tax on sales

आमतौर पर माना जा रहा है कि बजट 2022 में क्रिप्‍टोकरेंसी की बिक्री पर  30% टैक्‍स की घोषणा से इसमें निवेश पर नकारात्‍मक असर डालेगी और इस भारी-भरकम कर के चलते लोग क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश से कतराएंगे. वहीं, कई विशेषज्ञों के मुताबिक इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि बिक्री पर कर लगने से क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा, बल्कि इससे इसकी होल्डिंग बढ़ेगी. शुरुआती दौर की इस घबराहट के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी पर जब ब्‍याज से कमाई वाले विकल्‍प आ जाएंगे और इस पर लोन भी लिया जा सकेगा, तो लोग क्रिप्‍टोकरेंसी को बेचने की बजाय उसे होल्‍ड करेंगे यानी अपने निवेश को लंबे समय तक बनाए रखेंगे. 

  


क्रिप्‍टो के टैक्‍स पर फिलहाल  बरकरार है कशमश 
Tax on crypto continues to be volatile for the time being


बजट में वित्‍त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद फिलहाल तो सच्‍चाई यह है कि अभी कोई नहीं जानता कि सरकार के इस नए टैक्स का ऊंट किस करवट बैठेगा। बहरहाल, क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज होल्डिंग पर मोटा रिटर्न और लोन जैसे ऑफर लाकर क्रिप्‍टो मार्केट के सेंटिमेंट को पॉजिटिव बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. हालांकि एक्‍सचेंजों की इन कवायदों के बावजूद फिलहाल यह कहना जल्‍दबाजी ही होगी कि क्रिप्टो लोन और क्रिप्टोकरंसी से कमाए गए ब्याज पर टैक्स लगेगा या नहीं लगेगा और क्रिप्टो निवेश पर कैसे लागू होगा. तबतक सभी को इस संबंध में सरकार के अगले कदम का इंतजार करना होगा.

  • ये भी पढ़ें

क्रिप्‍टोकरेंसी में पैसे लगाने से पहले जान लें उससे जुड़े ‘पिग बूचरिंग’ घोटाले के बारे में








 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ