दिल्ली में लंदन से आई एक महिला डॉक्टर ने अपने पैर की नस काटकर आत्महत्या कर ली। 40 वर्षीय डॉ. मेघा कायल लंदन के मिल्टन कीन्स यूनिवर्सिटी में डॉक्टर थीं।
मामला साउथ दिल्ली मस्जिद मोठ इलाके का है। मेघा पिछले साल ही अपनी मां के इलाज के लिए भारत आई हुई थीं, लेकिन 27 जनवरी को मेघा की 79 वर्षीय मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह काफी सदमे में थीं।
मेघा ने 30 जनवरी को घर पर ही सर्जिकल ब्लेड से अपने पैर की नस काट ली। जिसके बाद उन्हें तुंरत अपोलो अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें पता चला कि 30 जनवरी को सुबह 7 बजे परिवार के लोगों ने जब मेघा के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।
काफी देर बाद घर वालों को शक हुआ तो उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजे का लॉक खोला। घर वालों ने जैसे ही अंदर का मंजर देखा तो सभी हैरान रह गए।
वहां मेघा कमरे में लहूलूहान अवस्था में पड़ी हुई थीं। घरवालों ने तुरंत मेघा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.