दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक व्यवसायी द्वारा 15 साल की नाबालिग लड़की को खरीदकर कई महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की झारखंड की रहने वाली है। उसे दो साल पहले फिरोज नाम का शख्स लेकर दिल्ली आया था। फिरोज ने उसे शालीमार बाग के व्यवसायी दीपक जैन के पास बेच दिया था।
पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीन चार महीने बाद ही दीपक जैन ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। एक साल बाद फिरोज उसे वहां से अपने साथ लेकर गया तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को फिरोज ने उसकी तबीयत खराब होने पर पंजाबी बाग इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद एक एनजीओ ने उसे अपने साथ लाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने व्यवसायी दीपक जैन को गिरफ्तार कर लिया है।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.