दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो तो सोशल मीडिया पर अकसर आते रहते हैं, पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर कपड़े उतारती युवती का ये वीडियो अबतक लाखों लोग देख चुके हैं।
कानपुर में यह हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त देखने को मिला, जब भीड़-भाड़ के बीच चौराहे पर ही वह पुलिस से उलझ गई। बाल खोलकर ड्रामा करने के बाद उसने सबके सामने ही अपने कपड़े भी फाड़ने और उतारने का प्रयास किया।
पुलिस इस युवती को समझाती रही, लेकिन नशे में चूर युवती कुछ सुनने को ही तैयार नहीं दिख रही थी। इसके चलते उसे कंट्रोल कर पाना पुलिस इंस्पेक्टर के लिए मुश्किल हो गया। इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
- ये भी देखें
मोदी शाह के उड़ गए तोते, हरियाणा में हिली सरकार
इसकी खबर लगते ही पास में ही स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी आ गए। उन्हें देखकर महिला उलझ गई। जबरन धक्का देने के बाद अपने कपड़े फाड़ने की कोशिश करने लगी।
बीच चौराहे पर हो रहे इस ड्रामे के दौरान वहां काफी भीड जमा हो गई और बड़ी संख्या में राहगीर तमाशबीन बनकर युवती का ड्रामा देखते रहे। लोगों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल में रेकॉर्ड कर लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डालने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।
करीब आधे घंटे तक मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से युवती को काबू में किया। उसे महिला आश्रय केंद्र भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि होश में आने पर इस युवती से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उसका मेडिकल भी कराया जाएगा।

.png)
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.