नीतीश ने भरे मंच पर मोदी से कह दी ऐसी बात, खूब लगे ठहाके, पीएम भी हंसकर हुए लोटपोट !

महागठबंधन से अलग होने के बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया। मोदी के बिहार दौरे के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने मज़ाकिया अंदाज में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनसे पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। खुद पीएम मोदी भी मंच पर बैठकर हंस-हंस कर लोटपोट होते दिखाई दिए। 


औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अनावरण समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि वह हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ बने रहेंगे। कुमार ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि राजग गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगा। मैं आपको (प्रधानमंत्री) भरोसा दिलाता हूं कि अब मैं हमेशा राजग में रहूंगा।''


औरंगाबाद जिले में आयोजित रैली में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार।
उन्‍होंने कहा कि पिछली बार जब आप बिहार आए थे, तब हम आपके साथ नहीं थे। हम गायब हो गए थे। पर अब लौट आए हैं। हम विश्‍वास दिलाते हैं कि अब आपको छोड़कर हम कहीं भी जाने वाले नहीं हैं। अब हम आपके ही साथ रहकर काम करेंगे। 


कुमार ने कहा, ‘‘हम बिहार में आपका (प्रधानमंत्री मोदी) स्वागत करते हैं। बिहार में खूब विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि अब चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी और राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। प्रदेश के लोग अब आर्थिक रूप से अधिक सशक्त महसूस करेंगे।''


बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को छोड़ अपने पुराने सहयोगी भाजपा नीत राजग में लौट आए थे। उसके बाद उन्‍होंने दोबार मुख्‍यमंत्री की शपथ ली। नीतीश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 


https://twitter.com/ians_india/status/1763869109811339420



यह भी पढ़ें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ