सनसनीखेज : मॉडल तानिया की मौत के मामले में नया खुलासा, सामने आया इस क्रिकेटर का नाम


मशहूर मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड केस में पंजाब और हैदराबाद की टीम से खेलने वाला क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। सूरत की मॉडल तानिया के सुसाइड केस में स्थानीय पुलिस ने अभिषेक समन भेजा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की जांच में मॉडल तानिया सिंह की खुदकुशी का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है। इस मामले में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि अभिषेक तानिया के संपर्क में थे। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि वह पिछले कुछ समय से दोनों में संपर्क टूट चुका था। 


मॉडल के मोबाइल की कॉल लिस्ट में अभिषेक का नाम सामने आया है। पुलिस ने कहा कि आखिरी बार भी अभिषेक का ही नंबर डायल किया था। ये भी बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से दोस्त थे। इसी के चलते अभिषेक को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 


अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं। उन्होंने अब तक 47 मैच खेलते हुए 137.83 की स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। आईपीएल के अलावा अभिषेक घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। इस सीजन में अभिषेक ने रणजी ट्रॉफी के पंजाब के लिए 4 मुकाबले खेले जिसमें उनके उन्होने 199 रन लगाए। 


दूसरी ओर मॉडल तान‍िया सिंह सूरत के वेसू रोड में रहती थी और 20 फरवरी देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। इंस्टाग्राम पर उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ