पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक लड़की द्वारा अपने लिव इन पार्टनर की खौफनाक तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़की ने पहले चाकू से गोदकर अपने पार्टनर हत्या की फिर खुद ही पुलिस को फोन कर कत्ल की जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक मृतक सार्थक दास एक फोटोग्राफर था और दमदम इलाके के एक फ्लैट में युवती संहती पॉल के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रहता था, जोकि एक मेकअप आर्टिस्ट है. दोनों के रिश्तों में बीच बीते कुछ दिनों से कड़वाहट आ गई थी.
इसके बाद बुधवार की सुबह महिला ने लड़के पर धारदार चाकू से कई वार कर दिए. बाद में महिला ने पुलिस को सूचना दी और पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक महिला का फोन आया और उसने दमदम के मधुगर इलाके में उसके फ्लैट पर आने को कहा. पुलिस टीम फ्लैट पर पहुंची और एक लड़के को खून से लथपथ हालत में पाया.
उसके शरीर पर चाकू के कई निशान थे. पुलिस लड़के को कमरहाटी के सगोर दत्ता अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और नागेरबाजार पुलिस स्टेशन में आरोपी लड़की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.