कभी-कभी हमारी आंखों के सामने अचानक कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. ऐसे विचित्र नजारे देख कर लोग अपनी आंखें मलते रह जाते हैं. कुछ इसी तरह की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो देखने वालों के होश उड़ा रहा है.
यह वीडियो एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज का है, जिसमें एक बहुत ही विचित्र नजारा दिखाई दे रहा है. पेट्रोल पंप की जमीन एकाएक धंसती जाती है और लोग एक-एक करके उसमें समाने लगते हैं. जमीन धंसते ही मौके पर पानी-पानी हो गया है. ऐसा लगता है जैसे किसी तालाब के ऊपर ही पेट्रोल पंप बना दिया गया था. यह अजीबोगरीब वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग पेट्रोल पंप पर मौजूद हैं. वहां एक गाड़ी में पेट्रोल भरा जा रहा है. दूसरी ओर पंप कर्मचारी बातें करते दिख रहे हैं. एक शख्स फोन पर बातें करता हुआ दूसरी ओर जा रहा है, लेकिन जैसे ही मुड़ता है जमीन ही धंस जाती है और वो उसी में समा जाता है.
शख्स को गिरता देख पंप कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं लेकिन जहां वो खड़े होते हैं वहां की जमीन भी घंसनी शुरू हो जाती है. इस तरह एक-एक करके कई लोग उसमें गिर जाते हैं. वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. वीडियो की एडिटिंग में इसके बैकग्राउंड कमेंट्री में गालियां सुनाई देती हैं. इसलिए हम आपको आगाह करना चाहते हैं कि इसे या तो म्यूट करके देखें या परिवार के साथ न देखें
https://www.instagram.com/p/C4LgIUyvBES/?img_index=1

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.