आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज एनडीए और इंडिया गठबंधन, दोनों ही में सीटों के बंटवारे का फार्मला तय हो गय है. दोनों ही गठबंधनों के घटक दलों ने आपसी बातचीत के जरिये फैसला कर लिया है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
इंडिया गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग के लिए तय हुए फार्मूले के तहत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना राज्य में सबसे ज्यादा 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस को 15 सीटें मिली हैं, जबकि शरद पवार के खाते में 10 सीटें आई हैं.
सूत्रों की मानें तो शरद पवार का गुट प्रकाश आंबेडकर की पार्टी को अपनी सीटें दे सकती है. एमवीए में सीट बंटवारों को लेकर पेच फंसा हुआ था. कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के बीच मामला अटक गया था. कांग्रेस इस बात पर अड़ी हुई थी कि उसे और ठाकरे को बराबर सीट मिले.लेकिन अब समहति बन गई है.
सबसे ज्यादा सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) 23 सीटों पर लड़ेगी. यहां बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था तब भी उन्हें 23 सीटें मिली थी. बीजेपी 25 सीटों पर मैदान में उतरी थी.
दूसरी ओर 2024 लोकसभा चुनावों के लिए महायुति (ग्रैंड अलायंस)/एनडीए के घटक दलों के बीच भी सीटों की संख्या तय हो गई है। महाराष्ट्र में बीजेपी 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय गृह अमित शाह के दौरे के साथ ही सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया.
शह के दौरे से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 22 सीटों की मांग की थी, तो वहीं अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 18 सीटों पर दावा जताया था.
सूत्रों के अनुसार शाह के साथ बैठक के बाद महायुति के घटक दलों में सीट शेयरिंग पर मुहर लग गई है। बीजेपी महाराष्ट्र की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के खाते में 11 और अजित पवार को पांच सीटें मिली हैं।
महायुति में सीट शेयरिंग का पेच सुलझने के बाद अब बीजेपी महाराष्ट्र के लिए लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल के मुंबई से लड़ने की चर्चा चल रही है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.