बिहार के इंडिया बंधन में फाइनल हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस के हाथ आईं 9 सीटें, राजद को 26


लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में सहमति बन गई है। समझौते के तहत कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं।राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 


गठबंधन के अन्य दलों की अगर बात करें, तो सीपीआईएमएल 3, सीपीआई 1 और सीपीएम को 1 सीट दी गई है। बिहार की किस सीट से कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसकी सूची जारी हो गई है।


राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपीआई को बेगूसराय सीट दी गई है, जबकि सीपीएम को खगड़िया सीट मिली है। 


भाकपा-माले को आरा, काराकाट और नालंदा की सीटें दी गई हैं। सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज और समस्तीपुर की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 


राष्ट्रीय जनता दल के खाते में जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, बक्सर,पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई,बाल्मीकि नगर, बांका, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण सिवान,गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर की सीटें आई हैं।


सीट बंटवारे में पूर्णिया से पप्पू यादव और बेगूसराय कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस पैदा हो गया है, क्‍योंकि ये दोनों सीटें कांग्रेस को नहीं मिली हैं। हालांकि कन्‍हैया पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि उनका फोकस चुनाव लड़ने से ज्‍यादा पार्टी के लिए कार्य करने पर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ