अब चौड़े होकर घूमिए स्‍कूटर पर आराम से, ये कंपनी ला रही है देश का पहला 'फैमली स्‍कूटर'


इलेक्ट्र्रिक स्‍कूटर बनाने वाली बंगलुरु की कंपनी एथर एनर्जी  देश का पहला 'फैमली स्‍कूटर' लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम एथर रिज्टा रखा है। इसे इस साल के अंत में दो बैटरी विकल्पों और 7.0-इंच डीपव्यू एलसीडी इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


स्कूटर में साइड पैनल पर न्यूनतम कट और विशाल फ़्लोर बोर्ड क्षेत्र के साथ एक सरल डिज़ाइन है. एथर के CEO और सह-संस्थापक तरुण मेहता ने हाल ही में एक फैमिली स्कूटर लॉन्च करने के कंपनी के प्लान की पुष्टि की है. हालांकि उन्‍होंने इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया है.


इस स्‍कूटर में बैठने के लिए बड़ी जगह और कम्फर्ट पर जोर दिया गया है. ये आने वाला मॉडल शहरी क्षेत्र के लिहाज से एक किफायती और बेहतर होगा, जो एथर लाइनअप में एंट्री लेवल प्रोडक्ट के रूप में काम करेगा. 


एथर एनर्जी ने अपने आगामी फैमिली स्कूटर का टीज़र जारी किया है. इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहले बेंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. एथर एनर्जी 2024 में अपने सामुदायिक दिवस समारोह के दौरान रिज़्टा का अनावरण करेगी.


निर्माता द्वारा अपने आगामी पारिवारिक स्कूटर का नाम 'डीज़ल' रखने की अफवाह ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने एक्स पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे स्पष्ट किया. प्रोजेक्ट डीज़ल के तहत विकसित स्कूटर का नाम वही नहीं होगा.


Ather Energy is going to launch the country's first family electric scooter Rizta.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ