उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बहुत ही खौफनाक और दिलदहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में न सिर्फ चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया, बल्कि इसके बाद कटा सिर हाथ में लेकर थाने की ओर चल पड़ा।
रास्ते पर बेखौफ चलते शख्स के एक हाथ में पत्नी का कटा सिर और दूसरे हाथ में चाकू था, जिसके चलते जो भी उसे देख रहा था सहम जा रहा था। लोगों से सूचना पाकर पुलिस ने रास्ते से ही उसको गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आरोपी ने जुर्म कबूल किया है।
यह खौफनाक वारदात बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव में हुई। आरोपी का नाम अनिल है, जो राज मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार सुबह उसे घर में एक लव लेटर मिला, जो उसकी पत्नी के नाम था। इसे देखते ही उसने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।
इसके बाद बदहवासी की हालत में वह एक हाथ में पत्नी का सिर और दूसरे हाथ में चाकू लेकर थाने जा रहा था। रास्ते में यह भयंकर दृश्य देखने वाले कुछ राहगीरों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक अनिल कनौजिया की शादी आठ साल पहले वंदना से हुई थी। दोनों से एक बेटा भी है। लेकिन वह अलग रह रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह उनके घर से झगड़े की आवाज आ रही थी। चूंकी दोनों के बीच अकसर ही विवाद होता था, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद अनिल वंदना का कटा सिर लेकर बाहर निकला तो गांव वाले दंग रह गए।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.