कांग्रेस में ही रहेंगे कमलनाथ, जानिए बीजेपी में क्‍यों नहीं बनी बात, कहां फंसा पेच !


एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने आज करीबी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद कमलनाथ के करीबी नेता मनोज मालवे ने स्‍पष्‍ट किया कि कमलनाथ कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे। 

मालवे ने कहा कि कमलनाथ ने पूरा जीवन कांग्रेस को दिया है, पूरा जीवन बीजेपी के ख़िलाफ लड़ाई लड़ी है तो वो कांग्रेस को छोड़कर भला बीजेपी में कैसे जा सकते हैं और जब कमलनाथ नहीं जाएंगे, तो उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ भी नहीं जाएंगे। 


कमलनाथ के आवास पर ही करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में शामिल होने और उनसे मिलने आए थे। बैठक के बाद कमलनाथ एक एक अन्‍य करीबी नेता तिरुपति कनकिया ने बताया कि कमलनाथ ने मीटिंग में साफ तौर पर कहा है कि वह कल भी कांग्रेसी थे, आज भी कांग्रेसी हैं और ताउम्र कांग्रेस में ही रहेंगे।


बताया जा रहा है कि आज शाम तक कमलनाथ भी मीडिया से मुखातिब होकर अपना मत स्पष्ट कर सकते हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद जरूर था लेकिन मन भेद नहीं रहा। विवाद था अब सुलझ गया है। इसलिए कमलनाथ कांग्रेस को छोड़कर कहीं कहीं नहीं जाएंगे।


बताया यह भी जा रहा है कि कमलनाथ से खुद राहुल गांधी ने फोन पर बात की थी, जिसमें उनके मान-सम्‍मान का ध्‍यान रखने का आश्‍वासन दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने बीजेपी की ओर बढ़ाए गए कदम वापस खींच लिए। 


बताया यह भी जा रहा है कि बीजेपी में कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों के एडजेस्‍टमेंट को लेकर पेंच फंस गया था। मामला यहां आकर फंस गया था कि या तो कमलनाथ को राज्‍यसभा भेजा जाएगा या लोकसभा चुनाव में उनके बेटे नकुलनाथ को उनकी मौजूदा सीट छिंदवाड़ा से बीजेपी का टिकट दिया जाए। दोनों चीजें एक साथ नहीं हो पा रही थीं। इसके चलते ही मामला आगे नहीं बढ़ पाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ