ईरान और इस्राइल के बीच तेज होती जंग का असर भारत पर भी दिखना शुरू हो गया है। खाड़ी क्षेत्र में भयंकर युद्ध के चलते तेल-गैस की आपूर्ति तकरीबन ठप होने के कारण् तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। दूसरी ओर जंग की बढ़ती भयावहता को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने मध्य-पूर्व के कई देशों में अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फ़ैसला लिया है.
बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि खाड़ी देशों में 5 मार्च (गुरुवार) और 6 मार्च (शुक्रवार) 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इसमें कहा गया है कि ईरान, इसराइल और अन्य खाड़ी देशों में में मौजूदा हालातों की समीक्षा के बाद यह क़दम उठाया गया है. इन परीक्षाओं की नई तारीख़ों का एलान आने वाले समय में किया जाएगा. इस फैसले के बाद संयुक्त अरब अमीरा (यूएई) सऊदी अरब, ओमान, क़तर, बहरीन, कुवैत, ईरान में चल रही सीबीएसई की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं।
बोर्ड ने कहा कि है कि वह 5 मार्च को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा. इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि 7 मार्च और उसके बाद होने वाली परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी या नहीं. बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे ताज़ा जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें.
उधर, इसराइली सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए हैं. सेना ने बयान में कहा कि वह तेहरान और बेरूत में सैन्य ठिकानों पर एक साथ निशाना बनाकर हमले कर रहा है. ये हमले उस समय हुए जब क़रीब एक घंटे पहले आईडीएफ़ ने बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों और कई गाँवों के लोगों को चेतावनी जारी कर वहां से निकलने के लिए कहा था.आईडीएफ ने कहा था कि वह हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार भंडारण ठिकानों को निशाना बना रहा है.
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से जारी वीडियो में दूर के ठिकानों पर रॉकेट हमले होते दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईआरजीसी के ड्रोन और मिसाइल हमले में बहरीन के शेख ईसा इलाके़ में अमेरिकी एयरबेस के कमांड और स्टाफ़ बिल्डिंग को नष्ट कर दिया गया है. हालांकि, इन हमलों पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इससे पहले बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे से धुआं उठता हुआ देखा गया था.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.