शर्मनाक : बेहोशी का इंजेक्‍शन लगा डॉक्‍टर ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, फिर सालभर तक…


एक डॉक्टर ने महिला के दांतों के इलाज की आड़ में हैवानियत की हदें पार कर दीं. डेंटल डॉक्टर ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद उसके अश्लील वीडियो बना लिए और फिर उसे ब्‍लैकमेल कर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए.


मामला राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल शहर का है, जहां महिला दाढ़ के रोग के लिए रूट कैनाल के लिए डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंची थी. इस दौरान डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर अश्लील हरकतें की और इसकी फोटो खींची और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. 


महिला के ब्लैकमेल कर डॉक्टर ने उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया. आरोपी चिकित्सक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ एक साल में 7 बार रेप की वारदात को अंजाम दिया.


पीड़ित महिला ने दंत चिकित्सक के डॉ. सुरेश सुंदेशा के खिलाफ भीनमाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि वह इलाज के लिए शहर के डेंटल चिकित्सक के निजी क्लीनिक में गई थी. इस दौरान चिकित्सक ने दर्द से राहत के नाम पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर इलाज की आड़ में घिनौनी हरकत की.


महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार कॉल और मैसेज करता था. इसके अलावा आरोपी चिकित्सक वीडियो कॉल कर धमकता रहता था. 


आरोपी महिला के पति के घर पर नहीं होने की जानकारी लेता था. इसके बाद घर जाकर महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था. पीड़ित महिला ने कई बार आरोपी से अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा. मगर, आरोपी अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और बलात्कार किया.


पुलिस ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ रेप और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी चिकित्सक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पांबद करवाया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ