लाइव डिबेट के बीच क्रिकेट एक्‍सपर्ट ने पत्‍नी पर उठाया हाथ, सोशली मीडिया पर वीडियो वायरल !

पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली यूट्यूब पर एक लाइव चर्चा के दौरान अपना आपा खो बैठे और अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की। इसपर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया ने उन्‍हें मुश्किल में डाल लिया। कैमरे में कैद हुई इस घटना ने सोशल मिडिया पर बड़ी आलोचना और बहस छेड़ दी है। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हरकत को सोशल साइट X (ट्विटर) पर घर के क्‍लेश नाम की प्रोफाइल से शेयर किया गया है। 

एक क्रिकेट डिबेट में भाग ले रहे मोहसिन अली, चर्चा के दौरान अपने घर में बैकग्राउंड में चल रही किसी बात को लेकर अपना आपा खो बैठे और अपनी पत्नी पर भड़क उठे, और उन्‍हें मारने की कोशिश करते नज़र आए, जबकि लाइव वीडियो चल रहा था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई।


वीडियो में, लाइव यूट्यूब सेशन के दौरान कुछ कहने के बाद मोहसिन अली को अपनी पत्नी की ओर हाथ उठाते देखा जा सकता है। इस चौंकाने वाली हरकत के बावजूद चर्चा जारी रही, हालांकि अन्य प्रतिभागियों में इसे लेकर असहजता और बेचैनी दिखी। इस घटना ने पाकिस्तान में घरेलू हिंसा के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।


अली ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि वह अपनी 31 साल लंबी शादी, अपनी पत्नी और अपने परिवार की सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं। हालां‍कि इस घटना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ व्यवहार और इस तरह के व्यवहार की स्वीकार्यता को लेकर बहस छेड़ दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ