धोती-कुर्ता पहन कर खेला क्रिकेट, संस्‍कृत में कमेंट्र : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो !


अपनी धार्मिक, सांस्‍कृतिक और पारंपरिक विरासत के लिए दुनिया भर में मशहूर उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में एक अनूठा क्रिकेट मैच खेला गया. इस मैच में खिलाड़ी ट्राउजर और टीशर्ट के बजाय धोती-कुर्ते जैसे पारंपरिक भारतीय कपड़ों में क्रिकेट खेलते नज़र आए.


इसके अलावा ए‍क खास बात यह भी रही कि इस मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में की गई. वाराणसी में हुए इस अनूठे क्रिकेट मैचा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


अह अनूठा क्रिकेट मैच दरअसल शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से शुक्रवार (16 फरवरी) को रामापुरा स्थित जयनारायण इंटर कालेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेला गया जिसमें वेदपाठी छात्र पारंपरिक वेशभूषा में क्रिकेट खेलते नजर आए. 


खिलाड़ी धोती पहने, तिलक-चंदन लगाए वेदपाठी बटुक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेच मैदान में उतरे. इस दौरान चोटीधारी बटुकों ने जमकर चौके-छक्के लगाए, जिसकी कमेंट्री बड़े ही रोचक ढंग से संस्कृत भाषा में की जा रही थी.


सोशल मीडिया पर इस क्रिकेट मैच का वीडियो देखकर और उसकी संस्‍कृत में उसकी कमेंट्री सुन कर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हर साल होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीफ 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने 'मन की बात' में कर चुके हैं.


सोशल मीडिया साइट X (ट्वीटर) पर इस मैच के वीडियो को शुभम राय नाम के यूजर ने शेयर किया है. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप भी इस वीडियो को देख सकते हैं. क्लिक करने के बाद जो पहला लिंक दिखे उसपर क्लिक कर वीडियो देखा जा सकता है.


http://tiny.cc/7w3zwz


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ