बिहार विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार आखिरकार पास हो गई है. खुद नीतीश कुमार द्वारा पेश किए गए विश्वास मत पर हुई वोटिंग में सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े. वहीं विपक्ष के पक्ष में शून्य वोट आए, क्योंकि विपक्ष वोटिंग से ठीक पहले वॉक आउट कर गया.
हालांकि के बहिष्कार के बावजूद सदन में वोटिंग की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसमें एनडी को 128 वोट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उससे भी ज्यादा वोट मिले. ध्वनिमत से सरकार की जीत हुई.
नीतीश कुमार ने विश्वास मत रखते हुए डिप्टी स्पीकर से कहा कि वोटिंग भी करा लिया जाए। इसके बाद सीएम ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी दल हंगामा करने लगे। इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि अगर नहीं सुनना चाहते हैं तो सीधे वोटिंग करा दिया जाए।
बहस केस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जो हम लोगों के पक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए और विपक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए। इस पर डिप्टी स्पीकर ने हां, ना करा के ध्वनिमत से बहुमत पास कराने की घोषणा कर दी।
महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में वापस आने के बारे में नीतीश ने कहा कि इंडिया गठबंधन में होने के दौरान जब हमने देखा कि कुछ होने वाला नहीं है तो हम अपनी पुरानी जगह पर आ गए, जहां हम बहुत पहले थे. सीएम नीतीश ने कहा कि हमने सभी दलों को साथ लाने का काम किया. लेकिन क्या हुआ? जब कुछ होता नहीं दिखा, तो हम वापस वहीं आ गए, जहां पहले थे.
उन्होंने कहा कि हम सबकी बात सुने हैं। हमको 2005 से काम करने का मौका मिला। उससे पहले इनके (तेजस्वी यादव) पिताजी और माताजी (लालू यादव और राबड़ी देवी) को सरकार चलाने का मौका मिला। याद कीजिए कहीं कोई रोड था क्या, कोई शाम के बाद घर से निकल पाता था क्या?


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.