एक हसीना ने जबलपुर के एक व्यापारी को अपने को हुस्न के जाल में फंसा कर उसके साथ लव, सेक्स और धोखा कर डाला. लड़की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें लूटने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि रसल चौक निवासी एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे सोनिया केसवानी नाम की एक लड़की ब्लैकमेल कर रही है. लड़की रेप के मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे काफी रकम ऐंठ चुकी है.
व्यापरी की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और युवती की तलाश शुरू कर दी. पुलिस द्वारा आरोपी सोनिया को उसके घमापुर, द्वारका नगर स्थित घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया फिर ने उसे जेल भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक शातिर लड़की ने 2016 में घमापुर थानांतर्गत विकास रामरख्यानी नाम के व्यवसायी को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद व्यवसायी ने दबाव में उससे शादी की.
व्यापारी ने बताया कि शादी के बाद सोनिया ने उसकी सम्पत्ति हड़प ली फिर डिंडौरी में उसके खिलाफ दोबारा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया.
इसी तरह इस लड़की के हनी ट्रैप का एक अन्य शिकार कानपुर का व्यवसायी अर्चित सलूजा बना था. सोशल मीडिया के जरिए उसको अपने जाल में फंसाने के बाद युवती ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 40 लाख की मांग की थी.
सलूजा से रकम नहीं मिलने पर लड़की और उसके साथियों ने महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था. इस मामले में भी कानपुर कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था.
पुलिस ने बताया कि युवती युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी फिर रेप का केस दर्ज कराकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी. इसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, पुलिस ने इस पर ढाई हजार रुपये का इनाम रखा था.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.