उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक युवक की निहायत गिरी हुई हरकत का मामला सामने में आया है, जिससे एक विवाहिता की बसी-बसाई गृहस्थी बर्बाद हो गई।
जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाकर चुपके से उसका वीडियो बना लिया। युवती ने जब शादी को कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया।
कुछ समय बाद युवती की शादी कहीं और हो जाने पर खुन्नस खा कर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो उसके पति और जेठ को भेज दिया, जिसके कारण युवती के ससुराल वालों ने उसे मार पीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता की मां ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर की युवती की दोस्ती मोहले के एक युवक से थी ,शादी का झांसा दे कर युवक ने उससे संबंध बनाए। काफी समय बीत जाने के बाद युवती जब शादी के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी तब युवक मुकर गया।
इसी दरम्यान युवती के परिजनों ने युवती की शादी दूसरे जगह कर दी । इससे नाराज युवक ने युवती के जेठ और पति एवम ससुरालियो को युवती के अश्लील वीडियो भेज दिए । इसे देखने के बाद नाराज ससुराल वालो ने युवती को मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया। युवती ने सारी बातें अपने घर वालो को बताईं, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।
पीड़ित युवती की मां ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके आरोपी युवक के ऊपर कार्यवाही की जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.