राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु द्विवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, श्रीमती साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉक्टर संगीता बलवंत और नवीन जैन को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा वहीं, बिहार से धर्मशीला गुप्ता को टिकट मिला है। राज्यसभा में यूपी कोटे की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 15 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाने हैं। मतदान 27 फरवरी को होगा।
यूपी में विधानसभा में भाजपा की मौजूदा सदस्य संख्या के लिहाज से दस में से सात सीटें भाजपा को मिलना तय है। राष्ट्रीय लोकदल के साथ भाजपा का गठबंधन होने पर एनडीए को आठवीं सीट पर भी जीत मिल सकती है।



0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.