पापुआ न्यू गिनी में रविवार को तीन कबीलों के बीच भयंकर खूनी संघर्ष में 64 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिकिन, अंबुलिन और काकिन कबीले के लोगों ने एक दूसरे पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की। इस कत्ल ए आम के बाद देश में तनाव बढ़ गया है।
जाकारी के मुताबिक सिकिन, अंबुलिन और काकिन कबीले से जुड़े लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग की। हजारों राउंड गोलियां चलाई गईं। इस हिंसा में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह कबीले एक-दूसरे को अपना कट्टर दुश्मन मानते हैं। कबीलों के बीच आपसी वचर्स्व को लेकर संघर्ष हुआ।
हिंसा देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से करीब 600 किलोमीटर स्थित वाबाग शहर के करीब हुई। इसमें कबीले के सदस्यों ने एक दूसरे के विरोधी गुटों पर ऑटोमैटिक हथियारों से फारिंग। दो कबीलों ने विरोधी गुट पर तड़के घात लगाकर हमले किए थे। इसके बाद खून से लथपथ 64 शव बरामद किए गए हैं, जबकि अभी भी झाड़ियों में कई शव पड़े होने की संभावना है।
पुलिस को घटनास्थल से कथित तौर पर ग्राफिक वीडियो और तस्वीरें भी मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे और एक फ्लैटबेड ट्रक के पीछे खून से लथपथ शवों का ढेर पड़ा था। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में हाईलैंड कबीलों के बीच सदियों से संघर्ष होता रहता है।
इस संघर्ष के दौरान एम-16, एके-47, एआर-15 और एम-4 जैसी आधुनिक ऑटोमैटिक राइफलों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही पंप एक्शन शॉटगन और घर में तैयार किए गए हथियारों सेभीर हमले किए गए। संघर्ष में शामिल कबीलों के पास एक शस्त्रागार होने की बातें भी सामने आई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.