पंचांग के अनुसार 1 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 12 फरवरी को धन-वैभव के दाता शुक्र भी मकर राशि में गोचर करेंगे। जिससे मकर राशि में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है।
ज्योतिष में बुध को जहां बुद्धि-विवेक, वाणी और एकाग्रता का कारक माना जाता है, वहीं शुक्र को धन, ऐश्वर्य और सुख-संपत्ति के कारक है। इसलिए बुध-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ मिल सकता है। बसंत पंचमी पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग लक्ष्मी नारायण योग से मेष, मिथुन और कन्या राशि के लोगों को फायदा होने के योग हैं।
मेष राशि : मेष राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से अटका धन वापस मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन राशि : लक्ष्मी नारायण योग से मिथुन राशि के जीवन में धनागमन के नए मार्ग खुलेंगे, जिससे धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक धन-लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय शुभ है।
कन्या राशि : लक्ष्मी नारायण योग कन्या राशि के लिए भी काफी लाभकारी होगा। धन की आमद बढ़ेगी, जिससे तंगी से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से सता रही रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं के बीच जीवन गुजारेंगे।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.