इस पाकिस्‍तानी सिंगर ने अपने शागिर्द को चप्‍पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी !


बॉलीवुड फिल्‍मों के लिए कई शानदार गीत गा चुके पाकिस्तान के विश्‍वविख्‍यात गायक राहत फतेह अली खान का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वीडियो में वह अपने घर में एक शख्‍स की चप्पलों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि राहत शराब की बोतल को लेकर नौकर पर नाराज हो गए और उसके बाद उसे चप्पलों से पीटने लगे। 


वीडियो में रात बार-बार कहते दिख रहे हैं कि बता मेरी बोतल कहां है। राहत के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। 


लगातार लोगों के गुस्‍से भरे कमेंट और गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवई की मांगें उठने के बाद राहत फतेह अली खान ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। राहत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना के लिए माफी भी मांगी है। 


वीडियो में वह दो लोगों के साथ खड़े हैं। वह कहते हैं कि यह वही शख्स हैं, जिसकी पिटाई हुई थी। राहत ने कहा, ये जो वीडियो आप लोगों ने देखा, यह एक उस्ताद और एक शागिर्द के आपसी मामले की बात है। यह मेरा वह शागिर्द है और ये उनके वालिद  हैं। जब कोई शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उतना ही प्यार भी देते हैं। और जब गलती करता है तो पनिश्मेंट भी देते हैं।


माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट एक्‍स (ट्वीटर) पर फैज़ी नाम के शख्‍स की प्रोफाइल से यह वीडियो शेयर किया गया है। वायरल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://rb.gy/mls2t1





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ