सीता जी का राम से हुआ तलाक, कर ली थी आत्‍महत्‍या : एमपी के सीएम मोहन यादव का बयान आया सामने


मध्य प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान की जगह इस बार इस बार मोहन यादव (Mohan Yadav) को राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला लिया है. बीजेपी के इस हैरानी भरे फैसले की वजह मोहन यादव की राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से करीबी और उनकी कट्टर हिन्‍दुत्‍व वाली छवि को बताया जा रहा है। 


इस बीच उनके अतीत का एक ऐसा पन्‍ना भी खुल गया है, जिससे उनकी इस छवि को गहरा झटका लग सकता है और उन्‍हें सीएम बनाने को लेकर भाजपा पर तंज भी कसा जा रहा है.  


दरअसल, जदयू मोहन का एक पुराना वीडियो निकाल लाया है, जिसमें मोहन यादव मंच पर भाषण देते हुए भगवान श्रीराम की पत्‍नी माता सीता के बारे में कुछ ऐसी बातें कहते दिखाई दे रहे हैं, जिन्‍हें सुनकर राम भक्‍तों का पारा चढ़ सकता है.


जेडीयू ने मोहन यादव के इस पुराने वीडियो के जरिये बीजेपी को घेरते हुए उसपर राजनीतिक हमला किया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर यादव का यह वीडियो को शेयर किया है.


नीरज कुमार ने बयान जारी करते हुए एक्स पर मोहन यादव का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, "ये तलाक के बाद वाला जीवन समझ लो आप, अच्छी भाषा में कहा जाए तो पृथ्वी फट गई और माता सीता समा गई, और सरल भाषा में सरकारी भाषा में कहा जाए तो एक तरह से उनकी पत्नी ने उनके सामने अपना शरीर छोड़ा और शरीर छोड़ने को आत्महत्या के रूप में ही माना जाता है."


इस वीडियो शेयर करने के साथ ही अपने बयान में नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी का फर्जी हिंदुत्व आज बेनकाब हो गया है.आज इस बात की पुष्टि हुई कि फर्जी सनातनी को बीजेपी में सम्मान मिलता है. 


नीरज कुमार ने कहा कि एमपी के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव का मानना है कि माता सीता अपने पति श्रीराम के साथ वन नहीं गई थीं, बल्कि उन्‍होंने तलाक ले लिया था. इसके अलावा सीता पृथ्वी में भी नहीं समाई थीं, बल्कि उन्‍होंने आत्महत्या की थी. जगत जननी माता सीता उनके बारे में ये कहना कि तलाक हुआ था और आत्महत्या की थी ये सीधे तौर पर मां सीता का अपमान है. ये बिहार की धरती है. जगत जननी का अपमान करने वाली भारतीय जनता पार्टी का नेता आज मुख्यमंत्री बन रहा.


मोहन यादव का यह वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


https://rb.gy/oo7cby


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ