जेल में महिला कैदियों को नचा कर जेलर कर रहा था ये बुरी हरकत


मध्य प्रदेश की इंदौर जेल में जेलर द्वारा महिला कैदियों को नचाने का मामला सामने आया है। जेलर की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर के राज्‍य सरकार के चाल, चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं।

बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में इंदौर जेल में बंद महिला आरोपियों का डांस देखते जेलर का वीडियो तेजी  से वायरल हो रहा है। चार दिन पहले हनी ट्रैप की आरोपी महिला श्वेता जैन के साथ जेलर केके कुलश्रेष्ठ का अपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद अब जेल के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है. 

इस वीडियो में आरोपी महिलाएं डांस करती नजर आ रही है और जेलर उनका डांस देख रहा है। वायरल फोटो में आरोपी महिला श्लावेता जैन जेलर केके मिश्रा के सामने खड़ी है और जेलर उससे कुछ पूछताछ कर रहे थे। जबकि महिला जेल वार्ड में पुरुष का जाना प्रतिबंधित है। फोटो वायरल होने के बाद कुलश्रेष्ठ का ट्रांसफर भोपाल जेल कर दिया गया।

इस मामले में मुख्यालय के डीआईजी संजय पांडे जांच कर ही रहे थे कि इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ जो होली का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महिला श्वेता जैन डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में सफेद टी शर्ट पहने जेलर भी नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले में जेल में बंद महिला आरोपी श्वेता और जेलर के बीच मुलाकात की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल डीआईजी जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे थे। जेल में महिला वार्ड में शैंपू और सौंदर्य सामग्री मिली थी। बताया गया कि महिला बंदी को जेल के डॉक्टर के कहने पर सौंदर्य साम्रगी मुहैया कराई गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ