नफरती भाषण देने के मामले में काजल को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार


नफरती भाषण देकर सांप्रदायिक तनाव फ़ैलाने के आरोप में गुजरात पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी को गिरफ्तार कर लिया है। 

काजल की गिरफ्तारी गुजरात के ऊना पुलिस ने 30 मार्च को गिर सोमनाथ में रामनवमी के जुलूस के दौरान कथित रूप से हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में हुई है, जिसे लेकर काजल और 75 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।


काजल हिंदुस्तानी ने ऊना शहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रैली में यह विवादित भाषण दिया था।  इससे पहले पुलिस ने काजल को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 


काजल को मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेशी के बाद जूनागढ़ जेल भेज दिया गया है।  काजल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद उनसे दूरी बना ली है। 


विहिप ने इस बारे में कहा कि उन्होंने ऊना रैली के लिए काजल हिंदुस्तानी को अपनी रैली में आमंत्रित नहीं किया था। दूसरी ओर ऊना पुलिस का कहना है कि, काजल वीएचपी की रैली में शामिल थी और उन्होंने भाषण भी दिया, जिससे सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ