कुछ लोगों के कारनामे ऐसे होते हैं कि जो भी देखे वो हैरत में पड़ कर दांतों तले उंगली दबा लेता है. आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे. हैं जिसने अपने अनूठे प्रदर्शन से लोगों को हैरान कर दिया. लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि उसने आखिर यह सब किया कैसे?
लोगों को हैरान करने वाली इस लड़की का नाम है नूरजहां. एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली नूरजहां हुनर के मामले में काफी धनी है. इसके अंदर जो जो टैलेंट है, वह दुनिया की किसी भी व्यक्ति में अबतक नहीं देखा गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि नूरजहां के अंदर ऐसा कौन सा टैलेंट है जो दुनिया के किसी भी के पास नहीं है, पर इसके बारे में जानकर आप भी यकीनन हैरान होंगे.
नूरजहां एक अर्टिस्ट है जो लोगों के स्केच बनाने का काम करती है. आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बहुत कमाल की बात है, स्केच तो बहुत से लोग बनाते हैं. तो हम आपको बता दें कि नूरजहां एक बार में एक साथ 15 लोगों की तस्वीर बना सकती है. जी हां यह बिल्कुल सच है एक बार में एक हाथ से 15 लोगों की तस्वीर बनाती है नूरजहां.
नूरजहां का एक साथ 15 महापुरुषों की तस्वीर बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जब से सोशल मीडिया पर नूरजहां की यह वीडियो वायरल हो हुआ है, तब से नूरजहां को काफी सराहना मिल रही है और सपोर्ट करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं,
उसके इस कमाल के वीडियो को बड़े-बड़े सेलिब्रिटी बड़े-बड़े बिजनेसमैन शेयर कर रहे हैं इन्हीं लोगों में शामिल आनंद महिंद्रा ने भी नूरजहां की इस वीडियो को शेयर किया है सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले जानेमाने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नूरजहां की वीडियो को शेयर करते हुए तारीफ की है,
आनंद महिंद्रा ने नूरजहां की वीडियो को टि्वटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आखिर यह कैसे संभव है, जाहिर है यह एक प्रतिभाशाली कलाकार है, लेकिन एक बार में 15 महापुरुषों का स्केच करना तस्वीर बनाना कला से कहीं अधिक है, यह छोटा मोटा काम नहीं है, यह एक चमत्कार है, जादू है.
साथ ही आनंद महिंद्रा ने लिखा कि उसके पास कोई भी स्थिति हो उसके पास टैलेंट है यदि कोई व्यक्ति उनसे कांटेक्ट कराने में मुझे मदद करता है तो अच्छा रहेगा, मुझे खुशी होगी कि मैं उसे छात्रवृत्ति और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करूं।
नूरजहां उत्तर प्रदेश के बदायूं की विजय नगला गांव की रहने वाली है, नूरजहां का यूट्यूब चैनल भी है, जिसका नाम है ‘नूरजहां आर्टिस्ट, इस चैनल पर नूरजहां अपनी ड्राइंग का वीडियो शेयर करती है, एक वीडियो में नूरजहां कहती है कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि भारत जैसा देश में पैदा हुई हूं मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहती हूं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.