कुत्ते ने इस तरह नोच डाला जोमैटो के डिलिवरी बॉय का प्राइवेट पार्ट, वीडियो हुआ वायरल


खाने की होम डिलिवरी एप्‍स ने लोगों की जिंदगी को तो आसान बना दिया है, पर ग्राहकों के घर खाना पहुंचाने वाले डिलिवरी बॉयज के साथ मारपीट, बदसलूकी और खौफनाक हादसों की खबरें भी अब आए दिन सुनने को मिलती हैं. 

ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के पनवेल में सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


दरअसल, एक में बिल्डिंग में सामान देने गए जोमैटो के डिलिवरी बॉय के लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट को नोच लिया. 


वायरल वीडियो में कुत्तों को डिलिवरी बॉय के प्रायवेट पार्ट को काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें युवक दर्द से कराह रहा है और उसकी पेंट पर खून भी साफ दिखाई दे रहा है.


एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'जोमैटो के डिलिवरी बॉय के लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुत्ते ने ‘प्राइवेट पार्ट’ पर काट लिया गया। यह घटना आपको डरा सकती है। इस घटना के बाद कहना ग़लत नहीं होगा कि आवारा कुत्ते और पालतू कुत्ते दोनों समान रूप से खतरनाक हो सकते हैं।'


कुछ और यूजर्स द्वारा इस वीडियो को वाट्सएप, फेसबुक, इंस्‍टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्मों पर भी शेयर किया गया है, जिस पर लोग कमेंट करके चिंता जता रहे हैं.


  • ये भी पढ़ें

नर्स ने वीडियो कॉल कर डॉक्टर को दिखाया प्राइवेट पार्ट, फिर घर बुलाकर किया ये गंदा काम !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ