अपने घर में काम करने वाली महिला के साथ एक भाजपा नेता द्वारा दरिंदगी की हदें पार कर अमानवीय हरकत करने का एक बेहद शर्मनाक मामला झरखंड की राजधानी रांची में सामने आया है.
मामला पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी से जुड़ा है जो भाजपा की सक्रिय नेता भी है. पुलिस के मुताबिक अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पात्रा के घर में उसकी पत्नी द्वारा एक महिला को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था और कथित तौर पर उसे जीभ से शौच साफ करने के लिए भी विवश किया जाता था.
जानकारी के मुताबिक पीड़ितापीड़ित महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। जनजाति समाज से ताल्लुक रखती है।
रिपोर्ट के अनुसार महिला को पात्रा की पत्नी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के अधिकारी विवेक बास्की को सुनीता के बंधक होने की खबर मिली थी.
उन्होंने राँची पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद 22 अगस्त 2022 को सुनीता को मुक्त कराया गया. इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है.
खबर के मुताबिक लगभग दस वर्ष पूर्व पात्रा के घर सुनीता को काम करने के लिए लाया गया था। बाद में उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भेज दिया गया, जहाँ पात्रा की बेटी वत्सला रहती थी.
दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस राँची पात्रा के घर आ गई। यहाँ उसकी पिटाई होती थी. जब उसने घर जाने की अनुमति माँगी, तो उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया.
सुनीता का शरीर चोटों से भरा हुआ है। उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था. पीड़िता के शरीर को भी कई बार गरम तवे से दागा गया और जीभ से चाटकर शौचालय साफ कराने का भी आरोप है.
- यह भी पढ़ें


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.