दादा ने पोते की प्रेमिका को कर दिया प्रेग्‍नेंट, टिकटॉक पर वायरल हो रहा वीडियो


आज की दुनिया में कब कौन सा रिश्‍ता धोखा दे जाए, कह नहीं सकते। रिश्‍ते में मिले धोखे की ऐसी ही एक अजीबोगरीब कहानी एक शख्‍स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।


धोखे की इस कहानी को टिकटॉक (TikTok) पर @stacks1400 नाम के यूजर ने लोगों के साथ साझा करते हुए अपने दादा द्वारा किये धोखे का खुलासा किया।


उसने बताया है कि उसकी प्रेमिका का उसके दादा जी के साथ अफेयर था। ये बात उसे सालों बाद तब पता चली जब उसने अपने बेटे का DNA टेस्ट कराया।


इसमें खुलासा हुआ कि शख्स का बेटा असल में उसके दादा का बेटा है। यानी इस लिहाज से देखा जाए तो रिश्‍ते में वह उसका चाचा है। 


शख्स ने अपने साथ हुए इस धोखे को लोगों के साथ शेयर करते हुए बताया है‍ कि रिश्तों के इस अजीबोगरीब ताने बाने में शख्स की जिंदगी उलझ कर रह गई है। 


वीडियो में वो रोता नजर आ रहा है। शख्स ने कहा कि अभी-अभी उसे पता चला है कि जिसे वो अपना बेटा समझ रहा था असल में वो उसका चाचा निकला।


उसके दादाजी का अफेयर उसकी गर्लफ्रेंड से चल रहा था। इसी रिश्ते की निशानी प्रेमिका के गर्भ में पलने लगी जिसे वो अपना बेटा समझता रहा।


हालांकि, शख्स ने एक और वीडियो बनाया और इसमें अपने बेटे के लिए मैसेज छोड़ा। शख्स ने कहा कि वो कोशिश करेगा कि प्रेमिका के धोखे की सजा बेटे को ना मिले।इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।


इसलिए वह आगे भी उसे अपना बेटा मानकर वैसे ही प्यार करने की कोशिश करेगा। लोगों ने भी शख्स को सपोर्ट किया और जिंदगी में ऐसे ही पॉजिटिव रहने को कहा।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ