प्रेमिका ने शादी का कहा तो शादीशुदा प्रेमी ने जबरन संबंध बनाकर किया यह काम


दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 38 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी।

महिला और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे और वह आरोपी प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। मृतका पहले से शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे। पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वसंत कुंज के मसूदपुर गांव के संजय को 2011 में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसने आठ साल तिहाड़ जेल में बिताए थे और वह कुछ वक्त पहले ही जेल से छूट गया था।

24 मई को वसंत कुंज के चर्च रोड के पास एक खाली प्लॉट में एक महिला का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

तब पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास महरौली, फतेहपुर बेरी, वसंत कुंज और कपस हेरा इलाके की लेडीज टेलरों से संपर्क किया।

तब मृतका की पहचान महरौली की रहने वाली महिला के रूप में हुई थी, जो कथित तौर पर 22 मई को अपने घर से लापता हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि उसके पति, माता-पिता और बच्चों से गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतका वसंत कुंज इलाके के चर्च रोड स्थित शांति कुंज में नौकरानी के रूप में काम करती थी।

जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मृतका किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखी। बाद में उस व्यक्ति की पहचान संजय के रूप में हुई तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह काफी समय से महिला के साथ संबंध बना रहा था। महिला उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, इसलिए उसने उससे छुटकारा पाने की योजना बनाई। पहले उसने महिला के साथ सहमति से संबंध बनाए और फिर उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ