बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती विधानसभा के भाजपा विधायक ललन कुमार के आवास पर झारखंड सरकार का बुलडोजर चला है।
बुधवार को बीजेपी विधायक ललन कुमार के बाराहाट स्थित मकान से सटे सेल्टर को झारखंड पुलिस ने मेहरमा सीओ के नेतृत्व में जमींदोज कर दिया।
यह कार्रवाई रांची उच्च न्यायालय के आदेश के बाद की गई।
झारखंड सरकार की ओर से की गई इस कार्रवाई में विधायक ललन कुमार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
वहीं उनके छोटे भाई व सचिव आलोक पासवान ने कहा कि मेहरमा सीओ ने जबरन ये कार्रवाई की है।
इसे लेकर विधायक को पूर्व में कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।
दरअसल पीरपैंती विधायक ललन कुमार के मकान के पीछे के जिस विवादित हिस्से को गिराया गया है,क्षउसे लेकर विवाद चल रहा था।
वहां रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन व मकान तक जाने के लिए सड़क की मांग करीब एक साल पहले ही झारखंड सरकार से की थी।
यह जगह बिहार और झारखंड की सीमा पर है. विधायक का आवास बिहार के सीमा क्षेत्र में आता है।
लेकिन उसके दक्षिणी भाग में उनके मकान का से सटे सेल्टर नुमा एक आवास विवाद में था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.