मेहंदी लगा कर रही कर ही थी इंतजार, आया नहीं प्रेमी तो प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेमी द्वारा भगाकर न ले जाने पर प्रेमिका ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। प्रेमी और प्रेमिका ने योजना बनाई थी कि भागकर शादी कर लेंगे।

इसके लिए प्रेमिका ने हाथों में मेहंदी लगाई, जब प्रेमी ने भागकर शादी रचाने से मना कर दिया तो युवती ने फांसी लगा ली। 

इस दौरान युवती के माता-पिता घर से बाहर गए थे। परिजनों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक, संजय कॉलोनी की रहने वाली 22 वर्षीय रेणु राठौर का कपिल नाम के लड़के से अफेयर था। युवती के पिता ने बताया कि बेटी को  कई बार समझाया था, लेकिन उसने साफ कह दिया था कि वह कपिल से शादी करेगी।

इसके बाद युवती के पिता ने युवक के पिता से बात की। लेकिन उन्होंने जाति के कारण शादी से मना कर दिया। इसके बाद कपिल और रेणु ने भागकर शादी करने की योजना बनाई, दोनों शनिवार को शादी करने वाले थे। लेकिन जब रेणु ने कपिल को फोन किया तो उसने दो-तीन दिन में भाग कर शादी करने की बात कहकर टाल दिया।

प्रेमी की बात से आहत होकर रेणु ने घर में बनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक के परिजन लगातार बेटी को परेशान कर रहे थे।

उन्होंने कई बार उसे धमकी दी। इसलिए शादी ना होने की आहत होकर उसने फांसी लगा ली। वहीं पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ