- 1 मार्च से बदल जाएगा इस बैंक का IFSC कोड, जल्द सबकुछ करा लें अपडेट
पूर्ववर्ती लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों के लिए यह बहुत ही जरूरी खबर है। लक्ष्मी विलास बैंक का पुराना आईएफएससी ( IFSC ) कोड 28 फरवरी से बदल जाएगा।
ऐसे में अब नए IFSC के जरिए ही ट्रांजेक्शन हो सकेगा। इसके लिए आपको तैयार रहना है।
लक्ष्मी विलास बैंक का नवंबर 2020 में सिंगापुर के DBS Bank में विलय हो गया था।
लक्ष्मी विलास बैंक की शाखाएं, डीबीएस बैंक शाखाओं के तौर पर ही काम कर रही हैं।
नए एमआईसीआर कोड वाले नए चेकबुक 1 नवंबर 2021 से उपलब्ध हैं। ऐसे में अब 28 फरवरी 2022 से पहले नए एमआईसीआर कोड वाले चेकबुक इश्यू कराना जरूरी है।
1 मार्च, 2022 से NEFT/RTGS/IMPS के माध्यम से पैसों के लेनदेन के लिए नए आईएफएससी का उपयोग करना अनिवार्य है।
ऐसे में ग्राहक अपने रिकॉर्ड, रिकरिंग पेमेंट्स और रिसीवेबल्स को नए IFSC कोड के साथ जल्द से जल्द अपडेट कराएं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.