मेट्रो में मनचला छू रहा था प्राइवेट पार्ट, परेशान होकर लड़की ने उठाया ये बड़ा कदम


मनचले कहीं भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही वाकया सामने आया है, जिसमें मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर एक युवती के साथ छेड़खानी की, जिसके बाद मेट्रो पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है।

39 वर्षीय आरोपी संजीव कुमार कृष्णा नगर का रहने वाला है। 21 अप्रैल को युवती ने यमुना डिपो स्थित मेट्रो पुलिस स्टेशन में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

युवती के अनुसार, वह कड़कड़डूमा से ब्लूलाइन की मेट्रो में सवार हुई थी। वहां काफी भीड़ थी। तभी कोच में उसके पास खड़ा युवक उसके बेहद करीब आ गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने लगा।

युवती के आपत्ति जताने पर उसकी बात को अनेदखा करते हुए छेड़खानी जारी रखी। परेशान होकर वह यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। लेकिन यहां भी छेड़खानी कर रहा युवक उसके साथ उतरकर उसके पीछे आ गया और बात करने की कोशिश करने लगा।

युवक बार-बार अश्‍लील इशारे भी कर रहा था। इस दौरान महिला यात्री ने पुलिस को कॉल कर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

घटना के दिन कड़कड़डूमा और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर और ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ