अब WhatsApp से भी कर सकेंगे IPO में घर बैठे निवेश : जानिए क्‍या है तरीका

  • IPO मार्केट में लोगों का बढ़ता रुझान देख इस जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने शुरू की यह सर्विस


भारत के आईपीओ मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि अब ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

इस बीच निवेश सेवा देने वाली कंपनी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने एक नई सर्विस शुरू की है। कपंनी के मुताबिक अब निवेशक व्हाट्सएप के माध्यम से आईपीओ IPO में निवेश कर पाएंगे।

जियोजित ने अपने ग्राहकों को आईपीओ में आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह तैयारी की है।

कंपनी WhatsApp पर end-to-end सपोर्ट दे रहा है। इस सर्विस में सबसे खास फीचर है. उसे ई-आईपीओ (e-IPO) नाम दिया गया है। यह निवेशकों को आईपीओ एप्लिकेशन प्रॉसेस को आसानी के साथ नेविगेट कर रहा है।

जियोजित के कस्टमर WhatsApp chat window के जरिए बिना किसी और एप को खोले बिना किसी भी आईपीओ को सब्सक्राइब कर पाएंगे।

Geojit Technologies द्वारा विकसित यह WhatsApp channel स्टॉक ट्रेडिंग और म्युचूअल फंड इंवेस्टमेंट की सुविधा भी दे रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ