यूक्रेन पर रूसी बमबारी में पहले भारतीय की मौत, खारकीव में कई छात्र


यूक्रेन में रूसी बमबारी में एक भारतीय स्‍टूडेंट की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह स्‍टूडेंट कर्नाटक राज्‍य से है और यूक्रेन के खारकीव में हुई फायरिंग में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में छात्र नवीन कुमार की मौत हुई है।

यूक्रेन के शहर शारकीव में रूस काफी तेजी से हमला कर रहा है और वहां स्थिति बहुत ही खराब है।

राजधानी कीव को भी रूस ने चारों तरफ से घेर लिया है और रिहायशी इलाकों को लगातार निशाना बना रहा है।

ऐसे में आज सुबह ही एडवाइजरी जारी करके सभी भारतीय लोगों को जल्द से जल्द कीव से निकलने के लिए कहा गया था।

इस बीच खारकीव से यह दुखद खबर सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि इस शहर में अभी कई भारतीय फंसे हैं।

ऐसे में इन भारतीयों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वैसे भारत ने अब वायु सेना को भी वहां फंसे लोगों को वापस लाने की जिम्मेदारी सौंप दी है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुये भीषण हमले में एक भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खरकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गयी। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ