झारखंड के जमशेदपुर में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां बेटे ने मां को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़ित मां की शिकायत पर जमशेदपुर के आदित्यपुर थाने की पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता का इकलौता बेटा है।
पति के निधन के बाद पीड़िता ने बेटे को मजदूरी कर पालापोसा था, लेकिन बेटे को ब्राउन शुगर और गांजा जैसे घातक नशे की आदत थी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी रात में उसका बेटा आया। पहले बेटे ने उसे बंधक बनाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
नशे में धुत बेटे ने मां के साथ मारपीट की और जान से मार देने तक की धमकी दी। पीड़ित मां ने सुबह होते की पुलिस थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.