पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गोली से घायल हुए लुटेरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पास से चोरी की एक बाइक, आठ मोबाइल, बंदूक बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश बेहद शातिर तरीके से लूट की वारदात करते थे। आरोपी समलैंगिक डेटिंग एप के जरिये युवकों की पहचान करते थे। इसके बाद उन्हें वे सुनसान इलाके में मिलने के लिए बुला कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस रघुपुर बैरियर पर रात के वक्त चेकिंग कर रहे थे। तब बिलरियागंज की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग आ रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तब बाइक पर बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया और दोनों बाइक से भागने लगे।
तब पुलिस ने दोनों का पीछा किया, इस दौरान भाग रहे बदमाश पुलिस पर फायर कर कर रहे थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारी, जिससे एक बदमाश घायल हो कर बाइक से गिर गया।
पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार किए हुए युवक से आठ मोबाइल सेट, बंदूक, कारतूस और लूट की बाइक बरामद की है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.