पत्‍नी के शरीर में है मर्दों वाला प्राइवेट पार्ट, पति ने सुप्रीम कोर्ट में पति ने लगाई शादी रद्द रकने की गुहार


मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में शादी को शून्य करने को लेकर याचिका लगाई है। शख्स के मुताबिक, उसकी पत्नी का प्राइवेट पार्ट मर्दों वाला है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। 

शख्स ने अपनी पत्नी और ससुर पर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि झूठ बोलकर महिला से मेरी शादी करवाई गई। इस केस की सुनवाई हाईकोर्ट में भी हुई, लेकिन हाईकोर्ट के फैसले से पति संतुष्ट नहीं था। 

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए पुलिस से छह हफ्ते के अंदर जवाब मांगा गया है। 

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि पुरुष से शादी कराकर मेरे क्लाइंट को ठगा गया है। इस मामले में पत्नी और उसके परिवार के लोग पहले ही प्राइवेट पार्ट के बारे में जानते थे।

खबर के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ग्वालियर का रहने वाला है। उसकी पहली पत्नी का निधन बीमारी के कारण हो गया है। पीड़ित को दो बच्चे भी हैं। साल 2016 में शख्स की दूसरी शादी हुई। 

शादी के बाद पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, उसका प्राइवेट पार्ट मर्दों जैसा है। उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए जा सकते हैं। अगस्त 2017 में पीड़ित ने पत्नी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। 

जिला कोर्ट ने पीड़ित पक्ष में फैसला दिया था लेकिन जून 2021 में हाईकोर्ट ने इसे पलट दिया है। जिसके बाद शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ