पंजाब के जालंधर में सोमवार शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो साममे आ गया है।
यह घटना उस समय हुई जब सोमवार शाम शाहकोट के मल्लियां कलां गांव में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक अन्य युवक के पैर में भी गोली लगी है। फिलहाल पुलिस हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही अलर्ट जारी कर दिया है।
संदीप एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी था और शाहकोट के पास नंगल अंबिया गांव के रहने वाले था।
एक प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी के रूप में नांगल ने, स्टॉपर की स्थिति में खेला।
उनके फैंस उन्हें 'ग्लेडिएटर' बुलाते थे। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया और पंजाब के अलावा कनाडा, यूएसए, यूके में बहुत अच्छा खेला।
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/HarpinderTohra/status/1503398663867224067?t=x10WcpP5OSI-y2R0LqfKCw&s=19
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.