हरियाणा के गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में मौजूद एक गांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां के बयान के आधार शिकायत दर्ज कर ली लेकिन आरोपी बुजुर्ग ने सुबह नौ बजे के आसपास फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को बुजुर्ग के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
खबर के मुताबिक बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह परिवार के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहती है।
उसकी दो बेटियां हैं। उसकी बेटी ने बताया कि घर के पास रहने वाले 88 वर्षीय बुजुर्ग ने मिठाई के बहाने उसे बुलाया और गलत काम किया।
आरोप है कि बच्ची के साथ पहले भी गलत काम किया गया था और जान से मारने की धमकी दी थी। बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिवार के लोग जब खाना देने गए तब उनको खुदकुशी का पता चला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बुजुर्ग के परिवार ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.