जंग के बीच रूस की बड़ी घोषणा : खारकीव से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 6 घंटे तक रोकेगा युद्ध


यूक्रेन और रूस के बीच जंग के आठवें दिन रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर में फंसे भारतीयों को निकलने का मौका देने के लिए छह घंटे के लिए जंग रोकने पर सहमति दे दी है। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पीएम मोदी की रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद रूस इसपर राज़ी हो गया है। 


यूक्रेन और रूस में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं और इसके लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है. 


जानकारी के मुताबिक इसके लिए भारत सरकार  ने रूस के साथ एक अहम समझौता किया है, जिसके तहत रूस खारकीव में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रूस 6 घंटे तक युद्ध रोकने को तैयार हो गया है. 


यह गैप वहां फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित खारकीव से निकालकर यूक्रेन के आसपास के देशों के बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए लिया गया है.


बता दें कि यूक्रेन के शहर खारकीव में अब भी हजारों स्टूडेंट्स के फंसे होने की सूचना है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि  भारतीयों को वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है. 


इसे लेकर रूस ने बड़ा बयान देते हुए आरोप लगया था कि  यूक्रेनी सेना खारकीव में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है.


जटिल होते हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी. पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का मुद्दा उठाया था. 


बताया जा रहा है कि युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को निकालने में रूस के राष्ट्रपति ने भारत को हर संभव मदद करने का आश्‍वासन दिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ