उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी एवं 12 अप्रैल तक चलेंगी।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में 3-3 घंटे के लिए आयोजित की जाएंगी। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से एवं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।
परीक्षा शुरु होने से 15 मिनट पहले छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं, 12वीं दोनों कक्षा के लिए 24 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.